Tranding
Sun, 26 Apr 2026 01:49 AM

नेताजी और अखिलेश व्यापारियों के लिए मसीहा : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

छोटे व्यापारियों का पूरक है पीडीए।छोटे व्यापारियों को तरक्की भी पिछड़ों,दलितों और अल्पसंख्यकों की तरक्की से जुड़ी है।यह बात समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कही है।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए अभिमन्यु गुप्ता को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अखिलेश यादव और सपा से जुड़कर ही व्यापारी समाज अपना सुनहरा भविष्य हासिल कर पाएंगे।अखिलेश यादव और सपा ने ही हमेशा व्यापारी हित की बात की है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की कानपुर,चित्रकूट और आगरा मंडल की सभी लोकसभा की बाजारों में अभियान चलाकर सपा सरकार में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को बताएंगे और व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में करने का अभियान चलाएंगे।व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भी इस कार्य के लिए व्यापार सभा के सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की व्यापारियों के बीच नेता मुलायम सिंह यादव जी और अखिलेश यादव जी की सरकार में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को बताया जाएगा।अभिमन्यु ने बताया की नेताजी ने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के लिए चुंगी प्रथा और आवश्यक वस्तु कानून की धारा 3/7 खत्म करके वे व्यापारियों के मसीहा बन गए थे।पहली बार खुल के प्रदेश के मध्यम वर्गीय और छोटे व्यापारियों को किसी ने ऐसी राहत देने का काम किया था।अखिलेश जी की सरकार में हर सेक्टर में विकास हुआ।पुस्तक में समाजवादी सरकार में हुए ऐसे सैकड़ों कार्य वर्णित हैं।

Karunakar Ram Tripathi
64

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap