Tranding
Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM

चुनाव प्रचार को पहुंचे पूर्व सीएम व एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ लगे नारे ।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रहे पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को अपने चुनाव प्रचार में पहुंचे डंगरा बाजार में आम नागरिकों से उन्हें फजीहत झेलना पड़ा।डंगरा बाजार के लोगों ने एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी को बाजार में आने की भनक लगते ही लोग भड़क उठे और स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी समेत प्रत्याशी के खिलाफ नारा लगाना शुरू कर दी। वहीं एनडीए प्रत्याशी व पूर्व सीएम जीतन मांझी के खिलाफ भी मुर्दाबाद एवं वापस जाओ ,वापस जाओ के नारे लगे ।इस दौरान एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने लोगों को समझने का भी प्रयास किया लेकिन वे विफल हो गए। गौरतलब है कि जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डंगरा बाजार है और बाजार से गुजरने वाली सड़क की हालत वर्षों से बदहाल हैं। वहीं बाराचट्टी जीटी रोड से डंगरा होते हुए मोहनपुर तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा भी अत्यंत खराब हैं। वर्तमान में यहां की विधायिका ज्योति मांझी ही है और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की समधन भी हैं। 2019 के लोकसभा एवं बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भी श्री मांझी ने इस जर्जर सड़क की जीर्णोद्धार का आश्वासन दिए थे और लोगों से वोट हासिल भी किए थे। लेकिन उनके जीत जाने के बाद यहां झांकने तक नहीं पहुंचे जिससे इस क्षेत्र के अधिकांश मतदाता असंतुष्ट हैं ।स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पिछले दफा ही इस सड़क का जीर्णोद्धार का वायदा किया था। लेकिन उनका वायदा बेअसर रहा। वे अपने सत्ता सुख में सड़क की त्रासदी झेल रहे नागरिकों की कोई सुध नहीं ली है और इस बार पुनः वोट मांगने पहुंच गए है। अब देखना है कि इसका असर लोकसभा चुनाव पर क्या पड़ता है ?यह विरोध वोट में बदल पाता है अथवा नहीं।

Karunakar Ram Tripathi
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap