Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:18 PM

आपसी भेदभाव को मिटाते हुए एक दूसरे के दिलों को जोड़ने का उद्देश्य है ईदु-उल-फित्र: अहमद कमाल उर्फ लड्डन

रिपोर्ट -- धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ - भारत के प्रदेश सचिव अहमद कमल ने सभी धर्मावलंबियों को ईद की बधाई देते हुए बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली ईद की नमाज के समय साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि ईद -उल -फित्र का उद्देश्य है एक दूसरे के दिलों को जोड़ना, ईद के दिन सभी भाई आपस में एक दूसरे से गले मिलकर सारे गिले शिकवे को दूर कर आपसी प्रेम का बढ़ावा देते हैं।अहमद कमल ने बताया कि मुसलमान समुदाय के लोग रमजान के पूरे एक माह हर बुराई से बचते हुवे रोजा रखते हैं, रमजान का माह खत्म होते ही चांद देखने के दूसरे दिन सुबह ईद का पर्व मनाया जाता है, इसके साथ सभी भाई आपस में एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत ही धूमधाम तथा उल्लास के साथ ईद का पर्व मानते हैं, ईद का पाक माह रमजान के समाप्त होने के साथ मनाई जाती है इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह स्नान करके नए कपड़े पहनते हैं और ईदगाह में नमाज अदा करते हैं, इसके बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई देते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap