Tranding
Mon, 13 Apr 2026 12:39 PM
अपराध / Feb 27, 2024

सियार के काटने से 3महीना के मासूम की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

घर के दरवाजे पर सो रहे एक 3 महीने की मासूम की मौत सियार के काटने से हो गई। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मासूम की पहचान,गौनाहा थाना क्षेत्र के बहुआरवा गांव निवासी, सिकंदर मियां के बेटेआकाश आलम के रूप में हुई है। मासूम बच्चों के पिता ने संवाददाता को बताया कि वह सुबह 8:00 बजे अपने बेटे आकाश को दरवाजे पर सोलाकर नहाने चले गए, उसकी मां खाना निकलना घर केअंदर चली गई,इसी बीच सियारआया और मासूम की सिर पकड़ कर ले जाने लगा, बच्चों की रोने की आवाज सुनकर माता-पिता दौड़कर बाहर निकले,दौड़कर सियार के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया, मगर बच्चा बुरी तरह घायल हो चुका था।परिजनों ने इलाज के लिए नरकटियागंज अस्पताल ले गए,ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मासूम की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया। इलाज के लिए बेतिया आने के दौरान रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई,उसके बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap