Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:33 PM
शिक्षा / Dec 18, 2023

जिले में इंटरमीडिएट व मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2024 विभिन्न केंद्रों पर होगी आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला प्रशासन कीओर से इंटरमीडिएट व मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी शुरू हो गई है।इन दोनों परीक्षाओं के लिए कल 53 केंद्र चिन्हित किए गए हैं,इनमें जिला मुख्यालय बेतिया में 34 केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जबकि अनुमंडल मुख्यालय बगहा में 10 तथा नकटियागंज में 9 केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

जिले भर में वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 48 के केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिसमें जिला मुख्यालय बेतिया में 25,अनुमंडल मुख्यालय बगहा में 11 तथा नरकटियागंज में 12 स्थान चिन्हित किए गए हैं। संवाददाता को इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी,रजनीकांत प्रवीण ने दी है।इन्होंने आगे बताया कि सभी चिन्हित केंद्र पर केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा का संचालन की जाएगी, केंद्रअधीक्षक की भी सूची लगभग तैयार कर ली गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड ने यह नोटिफिकेशन फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए किया है। बोर्ड ने अब फर्जी परीक्षतियों पर लगाम लगनी शुरू कर दिया है।इस बार के मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए केवल प्रवेश पत्र दिखाने से काम नहीं चलेगा,परीक्षा के पूरी तरह से कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड याअन्य कोई फोटोयुक्त दस्तावेज दिखानी होगी,इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap