Tranding
Fri, 29 May 2026 04:41 AM

बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने तीन महिला चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर 4:50 किलो चरस के साथ तीन महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस लेकर जाने वाली हैं, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिला चरस तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बेतिया रेलवे डीएसपी,उमेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर रात्रि में जांच की जा रही थी,इसी सघन जांच के दौरान तीन महिलाएं संदिग्ध दिखाई दी,इसके बाद उनकी जांच की गई तो उनके पास से 9 पैकेट चरस बरामद हुआ जो लगभग 4:50 किलो था,गिरफ्तार महिला में से एक महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है,दूसरी महिला बिहार के वैशाली जिले के लालगंज की रहने वाली है,जबकि तीसरी महिला,पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की रहने वाली बताई गई है।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap