Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:51 PM

बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग ,हजारों रुपए की संपत्ति राख।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय के समीप गजरागढ़ स्थित बगीचा में रविवार को सुबह सुनील साव पिता रोहन साहू के घर में अचानक आग लग गई।आग लगने के कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इधर आग लगने की सूचना पर बाराचट्टी थाने से छोटी दमकल की गाड़ी आई पर आग पर काबू नहीं जब पाया गया तो शेरघाटी से बड़ी दमकल की गाड़ी मंगाई गई।इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 इधर पीड़ित के घर वालों ने बताया कि इसमें खाने-पीने के लिए अनाज सहित कई सामग्री जलकर खाक हो गया है जिसमें हजारों के नुकसान हुआ है।। वहीं घटनास्थल पर छोटेलाल पासवान ने सूचना पाकर बैजनाथ कुमार कर्मचारी को युक्त स्थल पर भेजा। इधर, कर्मचारी बैजनाथ कुमार ने बताया कि आपदा के तहत पीड़ित को बीस हजार रुपये सरकारी लाभ दिया जाएगा।

वही, लोगों ने वरीय अधिकारी से मांग किया है कि बाराचट्टी बड़ी घनी आबादी वाली क्षेत्र है। आपात सेवा के लिए 24 हॉर्स बड़ी अग्नि शामक गाड़ी की व्यवस्था हमेशा रहनी चाहिए ताकि लोगों को ज्यादा क्षति होने से बचे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap