Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM

जिले में शिक्षक नियोजन के तहत 6000 से अधिक शिक्षकों ने विद्यालयों में योगदान किया।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

जिले में शिक्षक नियोजन के तहत छः हजार से अधिक शिक्षकों ने विद्यालयों में योगदान किया है। विद्यालयों में अध्यन अध्यापन के लिए संसाधनों यथा बेंच डेस्क, कमरा के लिए प्रस्ताव एवं प्राक्कलन के लिए बैठक की गयी। माननीय सांसद श्री अजय निषाद सहित माननीय विधायकगण उपस्थित रहे। निदेशानुसार सभी माननीय से प्राथमिकता के साथ वैसे विद्यालयों की सूची प्रेषित करने हेतु अनुरोध किया गया, जहां कमरों का अभाव है। आवश्यकता के अनुरूप कमरे नहीं है। विभागीय आवंटन प्राप्त होते ही प्राथमिकता सूची के आधार पर इसका निर्माण किया जायेगा। सभी सहायक अभियंता, बिहार शिक्षा परियोजना को निदेश दिया गया कि आगामी 15 दिनों में विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का प्राक्कलन दें। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं जे.ई. इस संबंध में विद्यालय का भौतिक सत्यापन भी करके प्रतिवेदन प्रतिवेदित करेंगे। माननीय विधायकगण से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के प्राथमिकता सूची के आधार पर विद्यालय तय करके जिला शिक्षा कार्यालय को अतिशीघ्र उपलब्ध करायें। जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि वैसे विद्यालयों के पास उपलब्ध आवंटन /लेखा का ब्योरा उपलब्ध करायें, जिसकी समीक्षा की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में 05 तथा मिडिल विद्यालयों में 08 और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में कम से कम 15 कमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को इसकी माॅनेटरिंग करने का निदेश दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap