Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM

जदयू सांसद ने किया अस्पताल का उद्घाटन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जदयू सांसद विजय कुमार मांझी ने जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित गंगटी गांव के निकट महावीर लाइफ केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया ।इस अवसर पर मानववादी चिंतक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने त्रिशरण व बुद्ध वचन का पाठ कराकर अस्पताल का शुभारंभ किया ।अस्पताल के संचालक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि इस अस्पताल में फिलहाल हड्डी रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे ।जहां मरीजों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी ।इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में डॉ.कुंदन कुमार, शैलेंद्र ठाकुर ,पूर्व शिक्षक प्रसिद्ध सिंह ,अर्जक संघ के जिला मंत्री विनोद विरोधी,मनोज दास, तुलसीदास ,डॉ.कृष्णदेव प्रसाद उर्फ केडी,सरोज दास ,इरफान खान, सुनीता देवी ,शांति देवी आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap