Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:53 PM
राजनीति / Oct 03, 2023

सीएम गहलोत के कार्यों को जनता कर रही है स्वीकार - बलराम यादव

भाजपा नेताओं की बौखलाहट हो रही है उजागर।

जयपुर/अजीतगढ़, राजस्थान।

कांग्रेस के युवा नेता एवं जन सेवक बलराम यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा की बौखलाहट स्पष्ट रूप से नजर आ रही है, जिससे वह अपनी बौखलाहट को अनर्गल बयानबाजी में परिवर्तित कर रहे हैं और जुमलेबाजी कर अपनी खीज उतार रहे हैं,जिसका अंदाजा अब प्रदेश की जनता को हो चुका है और वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को पूरी तरह नकार चुकी है।सीएम गहलोत द्वारा किए गए कार्यों को जनता स्वीकार कर रही है और वह सीएम गहलोत की सरकार को रिपीट कर इन्हें करारा जवाब देंगे। ऐसा जनता अब सार्वजनिक रूप से सोच कर उसे व्यावहारिक स्वरूप प्रदान कर रही हैं।

जनता देगी भाजपा को करारा जवाब।

 राजस्थान का इतिहास अब राजस्थान की जनता ही बदलेगी और उसने मानस बना लिया है कि वादे पूरे करने वाली और योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली गहलोत सरकार को रिपीट कर विपक्ष को करारा जवाब दिया जाएगा। ऐसा आत्मविश्वास अब जनता में झलक रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका दृश्य स्पष्ट रूप से नजर आएगा और राजस्थान की जनता विपक्षी पार्टी बीजेपी को करारा जवाब देगी।

जनता के कार्यों को प्राथमिकता दें।

इस बीच कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी वॉलिंटियर्स ही है और यह वॉलिंटियर्स सीएम गहलोत की सरकार को प्रदेश में रिपीट कराएंगे। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन हितार्थ किया जा रहे कार्यों को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्य सभी स्तर पर कर जनता को लाभान्वित करें। बलराम यादव का श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर मान सम्मान कर उनका सत्कार किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap