Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:18 AM
अपराध / Jul 21, 2023

ईट भट्टे के निकट झाड़ी से नाबालिक किशोरी का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की तहकीकात।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के डोभी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक नाबालिक लड़की का शव केशापी स्थित अजय सुमन के ईट भट्टा के समीप से बरामद किया है। शव लड़की के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित निरंजना नदी के किनारे झाड़ी में पड़ा था।

शव की पहचान चंदा गांव के कृष्णा मांझी की पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। कृष्णा मांझी की लड़की गुरुवार की शाम से ही लापता थी। लड़की के घरवालों और गांव के लोगों ने गांव में व उसके आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। इस बीच काफी रात हो गई तो लोग शुक्रवार की सुबह पुलिस के पास जाने की बात कह कर शांत पड़ गए।

शुक्रवार की सुबह अचानक से गांव वालों को किसी ने सूचना दी कि एक लड़की का शव केसापी गांव के निकट निरंजना नदी के किनारे झाड़ी में अचेतावस्था में पड़ी हुई है। इस बात की सूचना मिलते ही चंदा गांव में सनसनी फैल गई। चंदा गांव के लोग निरंजना नदी के किनारे पहुंचे और शव को देखा तो पता चला कि मृतका कृष्णा मांझी की बेटी अंजू ही है। इस पर घटना की सूचना डोभी थाने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। नाबालिग अंजू की मौत कैसे हुई। यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। इस मामले में पीड़ित कृष्णा मांझी ने फिलहाल कुछ नहीं बता रहा है।

पुलिस उनसे बातचीत कर रही है। डोभी थानाध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। बावजूद इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि लड़की की मौत कैसे हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मृतका के शरीर पर कोई खरोच अथवा कोई दाग नहीं है

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap