Tranding
Tue, 02 Jun 2026 03:26 PM

सांसद जी भाजपा राज में व्यापारी और अभिभावक सबसे ज्यादा परेशान : अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने सांसद सत्यदेव पचौरी से मुलाकात कर उनसे पता सत्यापन के नाम पर जीएसटी विभाग द्वारा 2 माह के लिए शुरू लिए गए विशेष जांच अभियान को छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के लिए दहशत का फरमान बताते हुए व्यापारियों के बीच उत्पीड़न के डर व्याप्त होने की बात कही।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की जीएसटी विभाग उत्तर प्रदेश का 8 मई 2023 का सर्कुलर आने के बाद से व्यापारी समाज में तनाव और दहशत का माहौल है।सबका मानना है की इसमें केवल उत्पीड़न और भ्रष्टाचार ही होगा।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की कुछ माह पूर्व जीएसटी छापेमारी से पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल था।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सत्यापन और चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न होगा।ऐसा कुछ नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की प्रांतीय व्यापार मंडल मांग करता है की किसी छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी के यहां कोई जांच न की जाए।कोई अफसर जांच के नाम पर किसी व्यापारी के यहां न जाए।अगर कोई शिकायत है तो तथ्यों के आधार पर लिखित नोटिस देकर व्यापारी से जवाब मांगा जाए।पर किसी भी हाल में सत्यापन और जांच के नाम पर व्यापारी के यहां गलत कार्यवाही नहीं की जाए।साथ ही स्कूलों द्वारा 15 प्रतिशत फीस समायोजन न करने के मामले में भी अभिमन्यु गुप्ता ने सांसद पचौरी से शिकायत कर मुख्यमंत्री से कार्यवाही करवाने की मांग की।सांसद सत्यदेव पचौरी ने आश्वासन दिया की तत्काल इस मामले को मुख्यमंत्री तक उठा कर इस बात को सुनिश्चित करवाया जाएगा की किसी भी छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी के यहां जीएसटी विभाग पहुंच कर ऐसा कोई सत्यापन न करे। साथ ही फीस समायोजन के मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत कर अभिभावकों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कार्यवाह विनय कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिराज अग्रवाल,दक्षिण व्यापार मंडल के महासचिव मो साकिफ कुरैशी,काले खान,तौसीफ शौकत,मनोज चौरसिया,प्रदीप तिवारी आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap