Tranding
Wed, 22 Apr 2026 01:59 PM

महिला पहलवानों को न्याय दो’ के नारे और यौन शोषण के आरोपी सांसद डबल्यू एफ आई अध्यक्ष के गिरफ्तारी की मांग की।

अमित कुमार त्रिवेदी 

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

महिला पहलवानों को न्याय दो’ के नारे और यौन शोषण के आरोपी सांसद डबल्यू एफ आई अध्यक्ष के गिरफ्तारी की मांग की।

    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने अपर श्रमायुक्त सर्वोदय नगर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर महिला पहलवानों को न्याय दो के नारे लगाए।

संयुक्त मंच ने अपर श्रमायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देश के कई जाने माने पहलवानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी और उन्हें उनके पद से हटाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन का आज चौबीसवां दिन है। 

   भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के मामले के साथ-साथ पूरे मामले पर चुप्पी साधने के आरोपों पर सभी श्रम महासंघ देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ आक्रोश प्रदर्शित कर रहें हैं। इस प्रदर्शन के तहत कुश्ती खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा उन्हें अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। इसके अलावा, जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी महिला पहलवानों को केंद्र के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने के आरोपों पर केंद्र की सरकार की कड़ी आलोचन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है।

     प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे श्रमिक नेताओं ने भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "अपने अद्भुत खेल कौशल से दुनिया में देश का परचम लहराने वाली महिला पहलवान आज ‘न्याय के लिए’ जंतर-मंतर पर बैठीं दर-दर की ठोकरें खा रहीं हैं। लेकिन “बेटी बचाओ” का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार यौन शोषण के आरोपी सांसद को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बचाने में लगी हुई है, इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। अपने दोषी भाजपा सांसद को गिरफ्तार और पद से बर्खास्त नहीं किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार की सुनियोजित चुप्पी से पूरी दुनिया में देश शर्मसार हो रहा है।

 प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से सर्वश्री असित कुमार सिंह (संयोजक),राजेश शुक्ला, पी एस बाजपेई, राणा प्रताप सिंह, राजीव खरे, आर डी गौतम, एस ए एम ज़ैदी, आर पी कनौजिया,राम प्रकाश राय,गौरव दीक्षित,उमेश शुक्ला, मो नाजिर,रामरतन, अशीष सिंह चौहान, विजय कुमार शुक्ला,ओमप्रकाश,देवेंद्र सिंह, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap