Tranding
Fri, 29 May 2026 03:22 AM
धार्मिक / May 14, 2023

21 मई से गया एयरपोर्ट से शुरू होगा हज यात्रा, हज यात्रियों को की गई प्रशिक्षण एवं टीकाकरण।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

शहर के नागमतिया रोड स्थित एक निजी पैलेस में आगामी 21 मई से शुरू होने वाली गया एयरपोर्ट से हज यात्रा को लेकर हज यात्रियों के बीच प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम किया गया। आज लगभग 352 हज यात्रियों को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी चेकअप करके सर्टिफिकेट दिया गया।

साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर हज यात्रियों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बार ज्यादातर पहली बार हज यात्रियों इस बार मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। वही हज यात्रियों के लिए गया एयरपोर्ट पर सारी सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है।हज यात्रियों के लिए बिजली पानी शौचालय स्नानघर, कूलर की व्यवस्था, नमाज के साथ वजू खाना सहित अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। वही, डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस वर्ष हज यात्रियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी ना हो, इसको ध्यान में रखा जाए। बता दें कि गया जिला सहित बिहार के लगभग 56 सौ हज यात्रियों इस बार गया एयरपोर्ट से मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap