Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:32 PM
अपराध / Apr 12, 2023

गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने नक्सली पर्चा छोड़कर दो दिनों की बंदी का किया ऐलान।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने नक्सली पर्चा छोड़कर दो दिनों की बंदी का ऐलान किया है।नक्सलियों द्वारा गया जिले के रोशनगंज थाना अंतर्गत बालासोत गांव के समीप पोस्टर छोड़ा गया है। पोस्टर में बीते दिन पांच नक्सली नेताओं के मुठभेड़ में मारे जाने को सुरक्षाबलों का फर्जी मुठभेड़ बताया है।

कहा है कि इस फर्जी मुठभेड़ के विरोध में भाकपा माओवादी 2 दिनों की बंदी का ऐलान करती है।वही, पोस्टर में बंदी की बात लिखी गई है और कई तरह के बातें भी लिखी गई है।इस तरह का पोस्टर मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. अरसे बाद नक्सलियों ने इस तरह का पोस्टर छोड़ा है।

सूचना के बाद रोशनगंज थाना की पुलिस ने पोस्टर को बरामद किया है और छानबीन में जुट गई है। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा छोड़े गए नक्सली पोस्टर में कई तरह की बातें लिखी गई है।. बताया गया है कि बीते दिन झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत रिमी गांव में पांच नक्सली नेताओं के मुठभेड़ में मारे जाने का दावा सुरक्षा बलों द्वारा किया जा रहा है। यह दावा बिल्कुल गलत है।. नक्सली संगठन के पोस्टर में लिखा है कि फर्जी मुठभेड़ कर भाकपा माओवादी के पांच नक्सली नेताओं को मारा गया है।

फर्जी मुठभेड़ का संगठन विरोध करती है और इसके खिलाफ में बंदी आयोजित की गई है।नक्सली संगठन के पोस्टर में निवेदक के तौर पर भाकपा माओवादी लिखा गया है। इसके हवाले से बताया गया है कि उक्त फर्जी मुठभेड़ के विरोध में 14 और 15 अप्रैल को बंदी की जाएगी।. दक्षिण बिहार के जिलों और पश्चिम झारखंड के जिलों में बंदी का ऐलान किया गया है। वहीं, कहा है कि इस तरह के फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ बंदी आयोजित की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap