Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:33 AM

विकलांग एसोसिएशन ने शिविर लगा कर दिव्यांगजन के विवाह का किया पंजीकरण।

8 को आयोजित होगा सामूहिक विवाह।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन ने शिविर लगा कर दिव्यांगजन के विवाह का पंजीकरण किया| तय रिस्तों का विवाह 08 अप्रैल को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित होगा।एसोसिएशन ने ‘‘घर बसाओ - पुण्य कमाओ कन्यादान योजना’’ में शामिल होने के लिये लोगों से अपील किया।सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले व्यक्तियों को सरकार की विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ विकलांग एसोसिएशन दिलायेगी। जिसके तहत शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़के विकलांग लड़की से विवाह करेंगें तो उन्हें पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की विकलांग लड़के से विवाह करेंगी तो उन्हें 15 हजार व दोनों के विकलांग होने पर 35 हजार मिलेगा। 

विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की गरीब व अनाथ विकलांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ - पुण्य कमाओ कन्यादान योजना शुरू की है। जिसके तहत विवाह का सारा खर्च विकलांग एसोसिएशन वहन करेगी। 

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विकलांग व्यक्तियों के विवाह में बहुत समस्या आ रही हैं। विकलांग लड़कियों के विवाह के लिये आवेदन नाम मात्र ही आते हैं। जबकी विकलांग लडकों के आवेदन अधिक आते हैं।आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे|

भवदीय

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap