Tranding
Wed, 22 Apr 2026 01:57 AM

ताबूत में ढोया जा रहा शराब, दो गिरफ्तार।

रांची से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सूबे में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है।.बावजूद शराब कारोबारी नए-नए तरीके इजाद कर शराब कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी थाना क्षेत्र से शव ढोने वाले एक एंबुलेंस के ताबूत से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है।इस मामले में चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी झारखंड के रहने वाले हैं, जो शव ढोने वाले एंबुलेंस के ताबूत में शराब रखकर रांची से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। इस आशय की जानकारी देते हुए मगध रेंज के उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिले के डोभी थाना क्षेत्र के धिरजा पुल जांच चौकी से बीते रात्रि बीआर 06पीबी/5085 नंबर की एक एंबुलेंस से 212 बोतल विदेशी शराब जप्त किया है। इस मामले में चालक ललित महतो (कोकर, रांची) तथा पंकज कुमार यादव( राजपुर, चतरा) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ताबूत को कफ़न से ढक कर व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस को संदेह ना हो। लेकिन पुलिस को पक्की सूचना होने के कारण उन्होंने सख्ती बरती है, जिसमें ऐसे शराब कारोबारी को भंडाफोड़ हुआ है।उन्होंने बताया कि इस अभियान में शामिल अधिकारियों में इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ,एएसआई दिलीप कुमार, राजेश कुमार समेत होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap