Tranding
Tue, 21 Apr 2026 10:11 PM

पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 21 मार्च को होने वाले धरना को लेकर परिषद ने किया बैठक।

अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 21 मार्च को धरने में पहुंचे कर्मचारी– रूपेश

अभी नहीं, तो कभी नहीं के तर्ज पर हमें लड़नी होगी यह लड़ाई– अश्वनी

जनता नहीं सिर्फ जनार्दन को मिल रही है पुरानी पेंशन– मदन मुरारी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने की आज तैयारी बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन मंत्री श्री श्रीवास्तव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की पुरानी पेंशन का मामला हमारे भविष्य से जुड़ा मामला है पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की रोटी है इसलिए अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जिले के सभी कर्मचारी आपसी संगठनीय भेदभाव भुलाकर दिनांक 21 मार्च को और धरने को सफल बना कर अपना भविष्य सुरक्षित करे। श्री रुपेश ने कहा लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के पूर्व अध्यक्ष और देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ सोमेश शुक्ल ने अपने शोध में है स्पष्ट किया है की पुरानी पेंशन देने से सरकार को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होने वाला है, इसलिए सरकार डॉक्टर शुक्ल के शोध पर विचार करें और पुरानी पेंशन बहाल करें।

संचालन कर रहे मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा पुरानी पेंशन की लड़ाई हमें *अभी नहीं तो कभी नहीं* के तर्ज पर लड़ना होगा क्योंकि सरकार के सामने 2024 का इलेक्शन है, और देश के सभी कर्मचारी यह बात सरकार के सम्मुख रखेंगे जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा।

परिषद के उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने कहा की देश के कर्मचारी अर्थात जनता को एनपीएस की आग में झोंक दिया गया है, और देश के जनार्दन अर्थात माननीय पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे यह बात समझ से परे है की देश का निम्न मध्यम वर्गीय कर्मचारी को जहां पेंशन के लिए मोहताज किया जा रहा है, वही अरबपति खरबपति नेता को यह लाभ क्यों दिया जा रहा है।

इस अवसर पर वरुण बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह,बंटी श्रीवास्तव, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, कृष्ण मोहन गुप्ता,अशोक पांडेय, बासुकीनाथ तिवारी, भारतेंदु यादव, प्रभु दयाल सिन्हा, अनूप कुमार, राघवेंद्र कुमार, फुलई पासवान, रामधनी पासवान, पृथ्वीनाथ गुप्ता, जयराम गुप्ता विनीता सिंह यशवीर श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, शशि सिंह, डा० एसके विश्वकर्मा,रमेश भारती, समसुल जहां, राजकुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।यह बातें रूपेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने बताई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap