Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:41 AM
शिक्षा / Feb 26, 2023

शैक्षिक नवाचारों एवं विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्र छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति विशेष रुचि उत्पन्न करने की दिशा में अथक प्रयास किया - वर्षा चौहान

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

सुश्री वर्षा चौहान (स.अ.) विज्ञान ने अपने शैक्षिक नवाचारों एवं विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्र छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति विशेष रुचि उत्पन्न करने की दिशा में अथक प्रयास किया।

सुश्री वर्षा चौहान एक मध्यम वर्गीय परिवार से आतीं हैं उन्होंने वर्ष 2012 में अपनी परास्नातक की पढ़ाई M.Sc.Zoology से पूर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लग गयी. वर्ष 2015 में इनका चयन उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर खलीलाबाद संतकबीरनगर में सहायक अध्यापिका विज्ञान विषय के रूप में हुआ नियुक्ति के उपरांत इन्होंने अपने प्रयासों से छात्र संख्या में वृद्धि की छात्रों रोचक विधियों से पढ़ाया एवं विभिन्न गतिविधियों के साथ- साथ जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, में प्रतिभाग करवाया इसी के साथ इन्होंने हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली Inspire Manak Award प्रतियोगिता में छात्रों को प्रतिभाग करवाया जिसमें 3 छात्र छात्राओं का जनपद स्तर पर चयन हुआ और उन्हें 10,000 रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुई इसी क्रम में एक छात्र अंकुर चौधरी कक्षा -8 का चयन प्रदेश स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान माडल प्रदर्शनी में हुआ एवं Top-25 छात्रों में स्थान प्राप्त हुआ

अध्यापिका वर्षा चौहान के सानिध्य में छात्रों ने विज्ञान विषय की रोचकता को अन्य छात्रों में भी विकसित करने के लिए नये विज्ञान विषय संबंधी शैक्षिक गतिविधियों के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर भी साझा किया है

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
185

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap