Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:00 PM

दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने सी०एम०ओ० कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन।

कार्यालय छोड़ भागे सी०एम०ओ० 

दिव्यांगों ने किया चक्का जाम।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है|सी०एम०ओ० धरना देखकर गाडी में बैठकर फरार हो गये| जिसके विरोध में दिव्यांगजनो ने जी० टी० रोड जाम कर दिया| पुलिस बल के कार्यवाही के आस्वाशन पर जाम खत्म हुआ| ए०सी०पी० ने दिव्यांग बोर्ड के चैयरमैन से राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार की वार्ता करवाकर सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही का आस्वाशन दिलाया|

 राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग बोर्ड में भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र व आवेदन के रिकॉर्ड गायब कर दिये जाते है| दिव्यांग बोर्ड के चेयरमैन अमित कुमार कनौजिया का भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त है| इसलिये शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुयी है| वीरेन्द्र कुमार ने बताया की पूर्व में बने दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर जब यू०डी०आई०डी० कार्ड के लिये दिव्यांगजनों ने आवेदन किया तो बताया गया की दिव्यांगता प्रमाण पत्र के रिकार्ड नहीं है| यही नहीं नये बने दिव्यांग प्रमाण के मूल आवेदन भी गायब होने की शिकायत आयी है | पोलियो ग्रस्त दिव्यांगजनों को एक्सरे लिख कर परेशान न किया जाय| पूर्व में बने दिव्यांग प्रमाण पत्र बना होने के बावजूद बेरा जांच के लिए भेजा जाता है, जबकी बने दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाय| दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने के तुरन्त बाद कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई जाय|  

आज धरना प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, आदि शामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap