Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:39 PM
धार्मिक / Feb 18, 2023

नेपाल हज कमेटी की तरफ से हज के फार्म का एलान करने पर नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन ने दी मुबारकबाद।

नेपाल हज कमेटी के सदस्य मौलाना सज्जाद क़ादरी कर रहे हैं हाजियों को अच्छी से अच्छी सहुलियत दिलाने का प्रयास:तौहीद

नेपालगंज, नेपाल। 

भारत से हज 2023 के फार्मों का एलान होते ही नेपाल हज कमेटी ने भी अपने देश से हज पर जाने वाले हाजियों के लिए गाइडलाइन जारी करने के साथ अपनी वेबसाइट पर हज 2023 का फार्म अपलोड कर दिया जिस के माध्यम से नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोग हज पर जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।इस संबंध में नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन कार्यालय नेपालगंज पर एक मिटिंग कर अध्यक्ष तौहीद रज़ा साहब ने कहा कि इस साल जो लोग भी नेपाल से हज के लिए जा रहे हैं उन्हें नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन दिली मुबारकबाद देती है,इस के साथ ही उन्होने ऑर्गनाइजेशन के समस्त सदस्यों से अपील की कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र से हज पर जाने वाले हज यात्रीयों की फार्म भरवाने से लेकर गाइडलाइन समझाने तक हर संभव मदद करें,तौहीद रज़ा साहब ने यह भी बताया कि नेपाल हज कमेटी के सदस्य हजरत मौलाना सज्जाद कादरी साहब ने बताया है कि नेपाल हज कमेटी का हर संभव प्रयास है कि वह किसी हाजी को कोई तकलीफ और परेशानी ना होने दे,इस के लिए नेपाल हज कमेटी कि हर सदस्य हर समय अपनी खिदमत देने को तैयार है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap