Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:00 AM

भगवद् कथा में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नानाराव घाट में आयोजित श्री शिव पुराण एवम श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने श्री छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष , श्री मोहनेश्वर शिव मंदिर समिति के मुख्य व्यवस्थापक एवम कार्यक्रम के संरक्षक धर्मभीरू श्री सिध्दार्थ काशिवार , दीपेश तिवारी एवम पंडित कृष्णा महाकाल, हिमांशु महाकाल, पंडित संतकुमार तिवारी, पंडित मनीष शुक्लाआदि उपस्थित रहे। भागवत कथा व्यास शुभानन्द शास्त्री एवम श्री शिव पुराण कथा व्यास यादवेंद्र दास जी के द्वारा कथा का अमृत पान भक्तो को कराया जा रहा। कार्यक्रम आयोजक आचार्य मनीष महाकाल जी ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य धनार्जन करना नही अपितु भारत देश में लोगो को धर्म के प्रति सजग करना एवम भारत देश की अखंडता, सुख समृद्धि, एवम शांति के लिए किया गया है। आचार्य मनीष महाकाल जी ने बताया ऐसे आयोजन निरंतर चलते रहेंगे।इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार , अभिमन्यु गुप्ता , अजय प्रकाश तिवारी , नरेश कठेरिया , मनीष शुक्ला इत्यादि भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ॥

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap