Tranding
Sat, 30 May 2026 07:34 AM

बांका से बोधगया तक भारत जोड़ो पदयात्रा के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी की बैठक।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में बांका से बोधगया तक बिहार के अधिकांश हिस्सों से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ के मद्देनजर आगामी 5 जनवरी2023 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा किये जाने को लेकर  तैयारी हेतु जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया.इस बैठक की सफलता और बांका से पदयात्रा सभा में अधिकांश उपस्थिति हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा नेताओं को प्रभारी मनोनीत किए हैं।इनमें मगध प्रमंडल के लिए श्रीमती ज्योति पूर्व मंत्री बिहार सरकार,आनंद शंकर सिंह विधायक सह गया जिला प्रभारी एवं  प्रवीण शर्मा प्रभारी गया का नाम शामिल हैं।
   इस बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने आगत नेताओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया तथा जिला कांग्रेस कमेटी कीओर से शाॅल देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने आगत नेताओं एवं बैठक में बांका से पदयात्रा में शामिल होने की विस्तृत जानकारी दी गई ।उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कोडिनेटर और सभी कार्यकर्ताओं आगामी चार जनवरी को गया जंक्शन से साढ़े 11बजे दिन में बांका के लिए रेलगाड़ी पकड़ कर और सामर्थ्यवान नेतागण अपने अपने चारपहिया  वाहन से कार्यकर्ता को लेकर पदयात्रा हेतु चलें।गया जिला से कम से कम 500से700 कार्यकर्ता एवं नेता गण शामिल होंगे उसकी तैयारी कर ली गई हैं। जिला कोडिनेटर धर्मेंद्र निराला ने बताया कि गया जिला से 5 पदयात्री लगातार बिहार प्रदेश के पदयात्रा में शामिल रहेंगे ।उसकी सूची प्रदेश को पूर्व में ही दिया जा चुका है।उसकी सूची आगत नेताओं को दिया गया। बैठक में आगत नेताओं द्वारा बताया गया है कि वहां के ठहराव एवं आवासन की ब्यवस्था हेतु प्रदेश अध्यक्ष से बात कर जिला कांग्रेस कमेटी को बता दिया जायेगा।

Karunakar Ram Tripathi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap