Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:18 PM

बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को पोल से टकराने पर, दो युवकों की मौत, एक बुरी तरह जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई,हादसे में दो चचेरे भाइयों के मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,यह घटना लौरिया प्रखंड के मठिया मंगोराहा चौक के पास की बताई गई है। मृतक की पहचान योगपट्टी थाना क्षेत्र के छोटा चौमुख गांव निवासी,गमा राम के बेटे कुंदन कुमार,उम्र 26 वर्ष,अर्जुन राम के बेटे,प्रिंस कुमार ,उम्र 13 वर्ष के रूप में की गई है,यह दोनोंआपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक की पहचान शिवशंकर मांझी की बेटे,विवेक माझी,उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि यह तीनों युवक छोटा चौमुख गांव से शादी समारोह से होकर घर वापस लौट रहे थे,उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजी के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, सभी को तत्काल लोरिया सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुंदन कुमार,प्रिंस कुमार को मृत् घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक माझी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि कुंदन कुमार कीशादी 13 मार्च 26 को बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्रअंतर्गत करनमेया गांव में हुई थी। वह मजदूरी करअपने परिवार का भरण पोषण का काम करता था,जबकि प्रिंस कुमार कक्षा 7 का छात्र था,वहअपने परिवार का इकलौता बेटा था इस घटना से परिवारजनों का रो रो का बुरा हाल है,मातमी सन्नाटा छा गया है। थाना अध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि पुलिस ने 2 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया, पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।

India khabar
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap