Tranding
Sun, 05 Apr 2026 06:37 AM

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में पीटीएम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)।

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

नर्सरी से यूकेजी तक ओवरऑल टॉपर्स:

इस वर्ग में अदिति मद्देशिया (UKG A) ने 98.14% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमृता (UKG A) 97.21% के साथ द्वितीय तथा शिवांश सिंह (LKG B) 96.93% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 1 से 5 तक ओवरऑल टॉपर्स:

प्रथम स्थान पर आराध्या सिंह (कक्षा 4A) ने 94.67% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान सौम्या सिंह (कक्षा 5A) को 93.5% अंकों के साथ मिला, जबकि तृतीय स्थान मोदी जायसवाल (कक्षा 5B) ने 91.89% अंक प्राप्त कर हासिल किया।

कक्षा 6 से 8 (कक्षा 8) ओवरऑल टॉपर्स:

प्रथम स्थान सत्यम प्रजापति (97.06%), द्वितीय स्थान सुप्रिया सैनी (96.06%) और तृतीय स्थान सूरज (93.44%) को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में अन्य कक्षाओं के टॉपर्स को भी मेडल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap