Tranding
Sun, 21 Jun 2026 01:27 PM

ट्रेन में तीन बच्चियों को नशेली पदार्थ सुंघाकर अपहरण की घटना उजागर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नशा सुंघाकर तीन बच्चियों कोअपहरण करके बेचने की नीयत से ट्रेन से ले जाने के क्रम में,एक पीड़ित बच्ची ने फोन पर बताया कि जब उन्हें होश आया तो वह खुद को एक चलती ट्रेन में प्रकार डर गई, रोने लगी,बच्चियों को रोता देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाई, बढ़नी स्टेशन परआरपीएफ को इसकी सूचना दी गई, आरपीएफ जवानों ने तीनों बच्चियों को सुरक्षित ट्रेन से उतरकर रेल थाने ले गया, वहां बच्चियों के द्वारा बताए गए पाते,फोन नंबर के आधार पर गौनाहा पुलिस और परिजनों को संपर्क किया गया,पुलिस ने बच्चियों को परिजनों को सौंप दिया। गौनाहा थानाअध्यक्ष,सौरभ कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को बढ़नी रेल थाना भेजा गया,आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों बच्चियों को वहां से लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस इस अपहरण कांड में शामिल गिरोह और आरोपी महिला की पहचान की दिशा में काम कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap