प्रो. एम.पी. सिंह उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष चुने गए, विनोद कुमार मिश्रा बने महामंत्री
ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट
लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ (उपला) के केंद्रीय समिति चुनाव 2025 के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें प्रो. एम.पी. सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। वहीं, विनोद कुमार मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महामंत्री पद पर सफलता हासिल की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में संघ में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और नीतिगत मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। रविवार को लखनऊ में आयोजित आम सभा की बैठक में अन्य पदों के परिणाम भी घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पदों पर डॉ. एस.बी. कुलश्रेष्ठ और डॉ. मनीष बाजपेयी विजयी घोषित हुए।
सदस्य पद के लिए हिमांशु आंचल, सुनील कुमार और डॉ. विपिन पांडेय को चुना गया।
जनसंपर्क अधिकारी पद पर अभिषेक प्रताप सिंह, तथा पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रमोद यादव निर्वाचित हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. एम.पी. सिंह, जो वर्तमान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं, उन्होंने संगठन के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं, जिनमें – उत्तर प्रदेश पुस्तकालय अधिनियम, 2006 का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रदेश भर में रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति,निजी संस्थानों के पुस्तकालय कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का समाधान और प्रशिक्षण, डिजिटल पहल व ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से संगठन का आधुनिकीकरण शामिल है।