Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:50 PM
धार्मिक / Jul 10, 2025

विश्व विख्यात 107 वा उर्स-ए-रज़वी 18,19 व 20 अगस्त को मनाया जायेगा।

दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने किया आधिकारिक ऐलान।

भारत समाचार एजेंसी

बरेली, उत्तर प्रदेश।

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फाज़िले बरेलवी का विश्व विख्यात 107 वा उर्स-ए-रज़वी इस साल 18,19 व 20 अगस्त को बरेली के ऐतिहासिक इस्लामिया मैदान में मनाया जायेगा। इसका विधिवत ऐलान आज दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन बदरूशशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने अपने आवास पर संयुक्त रूप से सय्यद आसिफ मियां व उलेमा मुफ्ती आकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी,मौलाना अख्तर,मुफ्ती जईम रज़ा,मुफ्ती अफ़रोज़ आलम,मुफ्ती जमील,मुफ्ती कलीम उर रहमान,मुफ्ती सय्यद शाकिर अली,मुफ्ती मोइनुद्दीन बरकाती आदि की मौजदूगी में की। उर्स-ए-रज़वी बरेली समेत दुनिया भर में 23,24,25 सफर को मनाया जाता है। इस साल ये तिथियां अंग्रजी माह के अनुसार 18,19,20 अगस्त पड़ रही है। दरगाह से नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-रज़वी में शिरकत के लिए दुनिया भर से अकीदतमंद बरेली पहुंचते है। देश विदेश के अकीदतमंद वीजा व टिकट के लिए महीनों पहले तैयारियां शुरू कर देते है। सभी को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से तिथियों की सूचना दी जा रही है। कई देशों के अलावा देश भर के मुरीदीन दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के सम्पर्क में है। दरगाह की ओर से जायरीन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उर्स-ए-रज़वी काफी पहले से दरगाह प्रमुख की ओर से तैयारियां आज से शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस उर्स में शिरकत करने लाखों की संख्या में अकीदतमंद बरेली पहुंचते है। इस साल भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के बरेली पहुंचने की सूचना दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को मिल रही है। जल्द ही दरगाह का आधिकारिक उर्स का पोस्टर जारी होगा।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
184

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap