Tranding
Fri, 29 May 2026 08:17 PM

जिलाधिकारी ने सक्सेना चौक एवं करपथ व अंबेडकर पार्क का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सक्सेना चौक और करपथ व अंबेडकर पार्क का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को घंटाघर की मरम्मत और स्व शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति के आस–पास साफ–सफाई व सुंदरीकरण करने का निर्देश दिया। करपथ उद्यान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में पौधों की संख्या में वृद्धि और बच्चों के लिए अतिरिक्त मनोरंजन उपकरणों को लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए कहा ताकि छात्र–छात्राओं को अध्ययन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पार्को को साफ–सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap