Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:47 AM

पनकी में कश्मीर हमले के विरोध में प्रदर्शन पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंकी हमले का किया विरोध

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर महानगर, उ0 प्र0

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कानपुर में लोगों को गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला पनकी में पार्षद आरती त्रिपाठी व समर्पण केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एमआइजी रोड एसबीआई बैंक चौराहे के पास एकत्र होकर पाकिस्तान का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

*कानपुर*: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुई आतंकी हमले में 28 पर्यटको की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं मृतकों में कानपुर के महाराजपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी है मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था इसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए समर्पण केयर फाउंडेशन संगठन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला बेहद कायराना और अमानवीय है जिस तरह से टूरिस्टो से धर्म पूछ कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया वह न केवल इंसानियत के खिलाफ बल्कि देश की एकता पर भी हमला है उन्होंने कहा ऐसे हमलो को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन और उन्हें समर्थन देने वाले देश के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कला मंच सचिव प्रभा मिश्रा, पनकी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, अनुराग विकास मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल तिवारी, गायक अभय मिश्रा, आचार्य कमल कृष्ण शास्त्री, अश्वनी पाल, आनंद तिवारी, कौशलेंद्र पांडे,शिप्रा सक्सेना, पवन सिंह जनसेवक,सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह,रमेश चंद्र, नरेंद्र नागर, रवि सिंह तोमर, केके तिवारी ज्ञान सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap