Tranding
Sat, 30 May 2026 02:21 PM

उच्चतर माध्यममिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौबे का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाचार्य एवं कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े सोनबरसा निवासी अरुण कुमार चौबे का हृदय गति रुकने के कारण आज सोमवार को लगभग आठ बजे के करीब निधन हो गया।उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी "ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.चौबे जी एक समाजसेवी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे जिससे एक बार मिल लेते थे,उसके दिल में उतर जाते थे। लोगों की मदद करना उनका शुरू से स्वभाव था। मुझे उनके साथ सहयोगी और शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त है। जब वह जूनियर हाई स्कूल पांडेयपुर में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। कान्हजी ने कहा कि शिक्षा के प्रति उनका गहरा लगाव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap