Tranding
Sat, 25 Apr 2026 07:21 AM

जन समस्याओं को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर शोषित समाज दल देगी धरना

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार

बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती पखवाड़ा के अवसर पर जन समस्याओं को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर शोषित समाज दल धरना देगी।इनमें सर्वप्रथम आगामी 17 फरवरी 2025 को जिले के इमामगंज प्रखंड स्थित गांधी मैदान के प्रांगण में, 18 फरवरी को डुमरिया प्रखंड मुख्यालय पर, 19 फरवरी को शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय, 20 फरवरी को बांके बाजार प्रखंड कार्यालय एवं 21 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के गेट नंबर पांच पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए दल के प्रांतीय संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार एवं जिला संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि केंद्र की मौजूदा सरकार पूंजीपतियों व कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में जुटी है।वही सूबे में बिजली,सिंचाई, कृषि, शिक्षा, सड़क,चिकित्सा की आर्थिक स्थिति काफी जर्जर हैं। शोषितों, दलितों महादलितों को सामंतो व पूंजीपतियों और अपराधियों के हाथों में बेचने का काम कर रही है।, ऐसी व्यवस्था को शोषित समाज दल मुखालफत करता हैं। उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से शोषित समाज दल देश में जाति जनगणना कराने, कॉलेजियम व्यवस्था बंद कराने,वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने,जनसंख्या का अनुपात में 90 फीसदी आरक्षण लागू करने समेत अन्य मांगों को जोरदार ढंग से उठाएगी जिसमें कई स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap