Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:15 PM

बिजली मिस्त्री के हत्या के आरोप में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री को उसके घर से बुलाकर हत्या कर शव को फेंकने मामला प्रकाश में आया है।

थाना प्रभारी ने परिजनों के आवेदन के आधार पर 7 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर,जांच पड़ताल शुरू कर दी है।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। हाई टेंशन तार को ठीक करने के दौरान यह घटना की चर्चा का विषय बना हुआ है,जबकि परिजनों ने पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। यह घटना परसा पंचायत के डुमरिया गांव का बताया गया है।थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतक, इमाम मियां का पुत्र एहसान बाबू उर्फ राजा है। मामले में मृतक के भाई नुरुल्लाह अंसारी केआवेदन केआधार पर 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है,नामजदअभियुक्त में, गांव के ही बच्चू राम, खेदन राम,जगन्नाथ राम,हीरालाल राम,दिलीप राम ,सुजीत राम, और संदीप कुमार शामिल हैं।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रात्रि समय उसके भाई को घर से ले जाकर हत्या कर फेंक दिया गया,मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap