Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM

विधान सभा उप चुनाव मतदान दिवस को सवेतन अवकाश घोषित की जाए..

अमित त्रिवेदी 

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश 

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के प्रतिनिधि मंडल ने अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि प्रदेश में आगामी 9 विधान सभा उप चुनाव 20 नवम्बर को मतदान संपन्न होने जा रहा है और शासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  

लेकिन अधिकांश जिलों के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले संगठित और असंगठित श्रमिकों को मतदान अवकाश न मिलने से चुनाव आयोग की मंशा पर ग्रहण लगेगा। इसलिए कार्यरत श्रमिकों को मतदान दिवस पर सवेतन मतदान अवकाश घोषित किया जाए ताकि वे बिन किसी डर के मतदान कर सकें।

प्रतिनिधि मंडल में असित कुमार सिंह संयोजक, रामप्रकाश राय,राणा प्रताप सिंह, आर डी गौतम,ओपी रावत, ओमप्रकाश, शशिकांत शर्माउमेश शुक्ला आदि शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap