Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:34 PM

महराजगंज महोत्सव में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का होगा आयोजन...

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज महोत्सव के आयोजन की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। महराजगंज जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की जानकारी जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि इस बार का महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए हुए कई रंगारंग कार्यक्रमों से सुसज्जित होगा, जिसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।

महोत्सव के प्रथम दिवस 1 अक्तूबर खास संगीत प्रेमियों के लिए होगा, जहां प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर अपनी सुरमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके बाद द्वितीय दिवस 2 अक्तूबर को चर्चित गायक बी0 प्राक अपनी विशेष गायन प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगाएंगे। और तृतीय दिवस 3 अक्टूबर को महोत्सव का समापन भोजपुरी संध्या के साथ किया जाएगा, जिसमें लोकप्रिय कलाकार मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह अपनी धुनों से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।

इतना ही नही बल्कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और जनपद के विद्यालयों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। महराजगंज की सांस्कृतिक पहचान 'वनटांगिया' समुदाय के जीवन पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो जनपद की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगे।

महोत्सव के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, डिस्ट्रिक्ट गैलरी, स्थापना यज्ञ, प्लांट एंड फ्लावर शो और पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। 

छात्रों में वैज्ञानिक रुचि जागृत करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। महोत्सव का अधिकतम लोग आनंद उठा सकें, इसके लिए कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा और जनपद के विभिन्न स्थानों पर बड़े स्क्रीन भी लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने महराजगंज के नागरिकों से अपील की कि वे इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसको सफल बनाएं। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि महोत्सव की जानकारी जन-जन तक पहुंच सके।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap