Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:03 AM

एफसीआई गोदाम के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का का शव मिलने से फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एफसीआई गोदाम के पास एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, हालांकि शव की पहचानअभी तक नहीं हो पाई है,घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है,साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि शौच करने गए लोगों ने शव को देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी,उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति के पहचान अभी नहीं हो पाई है, शव को 2 दिन पुराना लग रहा है,शव से बदबू भी आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह कुछ दिन पहले आसपास के गांव में लोगों के दरवाजे पर भीख मांगते हुए नजर आया था,घटना की जांच सदर एसडीपीओ वन,विवेक दीप ने भी मौका पर पहुंचकर इसकी जांच की,उन्होंने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है, मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है,मृतक की लू लागने से मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है, घटना स्थल पर वृद्ध का चप्पल और दंडा मिला है, वृद्धि के शरीर पर किसी प्रकार के कोई जख्म नहीं देखा गया है,एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap