Tranding
Tue, 02 Jun 2026 04:57 PM

गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोर हुए लापता,तलाश जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गंडक नदी के बथना घाट पर नहाने के दौरान दो किशोर डूबने से लापता हो गए हैं, उनकी तलाश जारी है,पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर लापता युवकों की तलाश की जा रही है, स्थानीय गोताखोर उनकी खोजबीन कर रहे हैं,घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को भी दे दी गई है।एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। लापता होने वाले किशोर में मियांपुर दुबौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी,इम्तियाज अहमद के 16 साल पुत्र, जफरअहमद,हैदरआलम के 15 साल का पुत्र जाहिद आलम के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि दोपहर दोनों किशोर नहाने गए थे,एक को डूबते हुए देख दूसरे उसको बचाने के लिए कूद गए, जिसमें दोनों किशोर लापता बताए गए हैं। इधर परिजनों ने संवाददाता को बताया कि जफर कोलकाता में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था, जाहिद बथना स्कूल केआठवां वर्ग का छात्र था,दोनों गर्मी के छुट्टी में घर आए हुए थे,सूचना के बाद स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण दोनों को ढूंढने में लगे हुए हैं,खोजने का काम जारी है,घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है,समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोर के मिलने की कोई सूचना नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap