भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं लोग।
रात्रि 11:00 बजे से जटेपुर उत्तरी में नहीं है लाइट।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिजली भी अब धोखा दे रही है अघोषित विद्युत कटौती व लोकल फाल्ट की वजह से आम जनमानस को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है रात्रि 11:00 बजे से जटेपुर उत्तरी वार्ड नंबर 27 में लाइट कटी हुई है स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है कि कब तक बिजली आएगी बिजली कटौती की वजह से लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं वही उमस भरी गर्मी की वजह से घर में छोटे बच्चे उथल-पुथल मचाये हुए हैं लोग घर के अंदर कम बाहर ज्यादा नजर आ रहे हैं। फिलहाल अभी विभाग द्वारा बिजली कब तक आएगी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं बस यही कर रहे हैं की फाल्ट ठीक किया जा रहा है जल्दी ही बिजली मिल जाएगी।
अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी से दूरभाष पर हुई बात के दौरान बताया कि ट्रांसफार्मर में देर रात को आग लग गई थी काम चल रहा है जल्दी बिजली की सप्लाई लोगों को मिलेगी।