Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:36 PM
शिक्षा / May 06, 2024

रायका फातिमा लारी डॉक्टर बनकर गरीब मजलूमों की करना चाहती है सेवा।

वरिष्ठ पत्रकार रशाद लारी की पुत्री रायका ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में लाया 96 प्रतिशत अंक।

फ़ैयाज़ अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बुजुर्गों ने सही कहा है कि एक रोटी कम खाना लेकिन बच्चों को तालीम जरूर दिलाना तालीम की बदौलत बच्चे देश व दुनिया में आपका नाम और रौशन करेंगे। सूफीहाता के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार रशाद लारी पिछले तीन दशक से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है अपने लखनी व भाषा शैली की वजह से जाने जाते हैं उनकी पुत्री रायका फातिमा लारी ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 95.8 % अंक लाकर माता-पिता व स्कूल का नाम रौशन किया है। रायका बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी होनहार और समझदार हैं उनकी माता शगुफ्ता लारी हाउसवाइफ है माता-पिता हमेशा बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं यही वजह है कि रायका ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 95.8 % अंक लाकर के सभी का मान बढ़ाया है। कॉमर्स गर्ल्स स्कूल की छात्रा रायका फातिमा लारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह एमबीबीएस करके डॉक्टर बनना चाहती है और गरीब मजलूमों की सेवा करना ही उनके जीवन का मकसद है। अभी से ही नीट का फाउंडेशन कोर्स कर रही है उनका मकसद है कि इंटर पास करने के बाद तुरंत नीट परीक्षा निकालना है और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है रायका की हॉबी रीडिंग और राइटिंग है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap