ग्यारह हजार बोल्ट का तार टूटने से झोंपड़ी सहित हजारों का सामान जलकर राख।
चौक बाजार,महराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में टेंगरहना मार्ग पर ग्यारह हजार बोल्ट के तार के टूटकर गिरने से झोंपड़ी जलकर राख हो गयी साथ ही हजारों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया ।
झोंपड़ी मालिक भोला उर्फ लक्ष्मण यादव ने बताया कि झोंपड़ी में पम्पिंग सेट, मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया जबकि एक गाय के पीठ पर तार गिरने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गयी साथ ही शर्ट में रखा हुआ तीन हजार रुपया भी जल गया ।भोला ने बताया कि आग की खबर स्थानीय लोगों ने तत्काल चौक थाने पर दिया जिसपर हल्के के दो पुलिस कर्मी संतोष पाल एवं बृजेश यादव मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पा गए और समय रहते आग को बुझा दिया गया ।घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व विभाग के तरफ से जो भी सम्भव सहयोग होगा वह पीड़ित को उपलब्ध करा दिया जाएगा ।जबकि इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत विभाग ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आग लगने के बाद लपट पाने के बाद एल्युमिनियम का तार टूटकर गिरा था जिसे तत्काल जोड़ दिया गया है ।