Tranding
Sun, 31 May 2026 08:44 AM

पट्टा धारक ने लगाया तालाब की प्रजनन मछलियों को मारकर बेचने का आरोप..

चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत के दिग्विजय नाथ नगर निवासी अमरजीत साहनी ने चौक निवासी एक व्यक्ति एवं उसके सहयोगियों द्वारा अबैध ढंग से तालाब में पाली गयी बूडर मछलियों को मारकर बाजार में बेच देने का आरोप लगाया है ।पीड़ित अमरजीत ने चौक थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत पत्र देते हुए नगर पंचायत के एक युवक सद्दाम व उनके पिता आशिक साथ में दस अन्य लोगों को साथ मिलाकर करीब पांच लाख रुपये के कीमत मछलियों को मारकर बेच देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।पीड़ित ने बताया है कि तालाब का पट्टा उनके नाम से अभी नेट पर है जबकि आरोपित के नाम से न तो तालाब से संबंधित कोई कागजात है और न ही उसने तालाब में जाल डलवाने हेतु कोई लीगल नोटिस ही दिखाया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap