Tranding
Thu, 04 Jun 2026 01:57 PM

पुलिस की पिटाई से हुई मौत के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च।

कार्रवाई नहीं किए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी में पुलिस की पिटाई से राजू चौधरी की मौत के खिलाफ भाकपा माले ने सरवां से सोभ बाजार तक एक प्रतिवाद मार्च निकाला तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेताओं ने कहा कि सूबे में एक ओर आपराधिक घटनाएं बेकाबू हो गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिसिया दमन जारी है।शराबबंदी की आड़ में गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। बाराचट्टी पुलिस ने स्वाधीनता दिवस की रात्रि गरीब व बेवस राजू चौधरी को शराब के मामले में गिरफ्तार कर बेरहमी से पिटाई की जिसमें उसकी मौत हो गई है। संगठन ने हत्यारी पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।संगठन ने यह भी कहा है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व करने वालों में भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर ,इंसाफ मंच के आमीर तूफैल, एपवा नेत्री शीला वर्मा, श्रीचंद दास, संजय मंडल ,रामलखन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap