Tranding
Sun, 21 Jun 2026 01:30 PM
राजनीति / Aug 10, 2023

वीरांगना फूलन देवी को नेता जी ने लोकसभा टिकट देकर जीने की राह दी: सतीश निगम

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी ग्रामीण पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष के नेतृत्व में फूलन देवी की जयंती का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहनलाल निषाद, पूर्व सांसद राजाराम पाल पूर्व विधायक सतीश निगम उपस्थित हुए! वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन बड़ा ही संघर्ष कारी रहा भाजपा के लोग फूल देवी को डकैत कहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सांसद टिकट देकर जीने की एक नई राह दी! आज भी महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है मणिपुर घटना इसका जीता जागता उदाहरण है! कार्यक्रम का आयोजन धनुऊं पुरवा मैनावती मार्ग कल्याणपुर मैं किया गया

उपस्थित सभी लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया! कार्यक्रम में सभी लोगों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव सिंह पाल उपाध्यक्ष देशराज निषाद, महासचिव गोकुल निषाद प्रधान रूपन, सपा महिला सभा ग्रामीण अध्यक्ष अर्चना रावल, प्रधान संतोष राज कुमार एडवोकेट पार्षद रामविलास निषाद, पंकज बाथम दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश सविता आदित्य कुशवाहा विनोद प्रधान के पी यादव हरीराम यादव विपिन कनौजिया इत्यादि लोग मौजूद रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap