Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:17 AM
अपराध / Jul 13, 2023

पुलिस समकालीनअभियान में 70अभियुक्त के साथ शराब, मोटरसाइकिल हुआ जब्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान के निर्देश केआलोक में पुलिस ने समकालीनअभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके फरार चल रहे 70 अपराधियों की गिरफ्तारी की।दोपहर के समय इंस्पेक्टर सतीशचंद्र माधव ने प्रेस रिलीज जारी कर संवाददाता को बताया कि पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया,इसमें अनुसूचितजाति/जनजाति अत्याचारअधिनियम के 02, संप्रदायिक मामले के 09और पुलिस पर हमला करने वाले 1आरोपी को भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि गिरफ्तारअपराधियों की पूछताछ करके जेल भेज दिया गया है। इसी दरमियान वाहन जांच के क्रम में गलत कागज रखने,रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस अद्यतन नहीं रहने के कारण वाहन चालकों से ₹29हजार जुर्माने के रूप में भी वसूल किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap