Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:23 AM
अपराध / Jul 11, 2023

शराब के नशे में धुतऑटो ड्राइवर ने सास बहू को कुचला सास की इलाज के दौरान हुई मौत।

माहौल हुआ गमगीन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगाहां मिश्र टोला में एक नशे में धुत ऑटो चालक ने टहल रही सास बहू को टक्कर मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया,जिसमें तीनों बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, ग्रामीणों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृत महिला की पहचान चरगंगाहा मिश्र टोला गांव निवासी,स्वर्गीय शक्तिनाथ मिश्र की पत्नी,50वर्षीय पत्नी,रीता देवी के रूप में की गई है।घायलों की पहचान अरविंद मिश्र की 38 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी एवं संजीव मिश्र की 30 वर्षीय पत्नी, निशा देवी,रंजन मिश्र के 38 वर्षीय पत्नी,अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना करके नशे में धुत ऑटो चालक को फरार होने के चक्कर में था मगर ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया

मृतक रीता देवी का पुत्र रामू मिश्र ने संवाददाता को बताया कि उनकी मां चचेरी भाभियों को साथ सड़क किनारे टहल रही थी इसी दौरान एक अनियंत्रित टेंपो चालक आया और ठोकर मार दिया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से चारों महिलाओं को अस्पताल डीएमसीएच में भर्ती किया गया जहां रीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई,और तीनों घायलों को अस्पताल में हंगामा होते देखअस्पताल से हट गए,डॉक्टरों ने शेष महिलाओं को इलाज करने से हट गए,परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में चले गए। मुफस्सिल थाना प्रभारी, राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि ऑटो चालक भोलू राम, पियुनिबाग का निवासी बताया गया है,जो शराब के नशे में धुत था, जिसको जेल भेज दिया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap