Tranding
Fri, 29 May 2026 07:55 PM

पोखरा में मिला साइकिल से बांधा हुआ शव,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय दियारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है यह घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बेजुआ पंचायत के गंभीरपुर डॉव का है, जहां दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोखरा में तैरते हुए मिला जो साइकिल से बांधा हुआ था। ग्रामीणों ने इसको देखकर पुलिस को सूचना दी,स्थानीय पुलिस पहुंचकर डॉव से शव को निकालकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस में भेज दिया है,शव के साथ एक साइकिल भी बंधा हुआ मिला।शव की पहचान में गांव के लोग जुटे हुए हैं। थाना अध्यक्ष पढ़ने कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव में कई जगह कटे छटे का निशान भी है,ऐसा प्रतीत होता है कि किसी स्थान पर हत्या कर शव को साइकिल में बांधकर पोखरा में लाकर फेंक दिया गया है।

इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है,शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap