Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:41 AM

विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा ने किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन।

ब्यूरो चीफ जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार! 

उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय में भाकपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया जिसका नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री मोती प्रसाद सिंह ने किया! कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला! मंजौरा में वर्षों से बसे भूमिहीन और गरीबों के घर उजाड़े जाने से विस्थापित परिवारों को बासगीत पर्चा निर्गत कर पुनर्वासित करने, भूमिहीनों का पंचायत वार सर्वेक्षण कर सरकारी घोषणा के अनुसार सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने ,खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी दूर करने, उदाकिशुनगंज प्रखंड को अपराध मुक्त करने, मनरेगा आंगनवाड़ी जन वितरण प्रणाली प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर आक्रोश जताया गया! भाकपा के राज्य परिषद सदस्य उमाकांत सिंह ने सभी वृद्धों को वृद्धा पेंशन तीन हजार रुपये मासिक करने की मांग की! 

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि आज देश आपातकाल जैसे दौर से गुजर रहा है ,लोकतंत्र खतरे में है ! उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद सदस्यता समाप्त होने पर आपत्ति जताई! धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, एटक के जिला संयोजक वीरेंद्र नारायण सिंह, मजदूर नेता अरुण कुमार ताती, किसान नेता प्रमोद कुमार सिंह, मो० परवेज, सिकंदर राम , अनिल पासवान, सुरेश चौधरी, शंभू पासवान, जनार्दन ऋषिदेव , टुनटुन शर्मा आदि शामिल हुए! धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने 10 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपाl

Karunakar Ram Tripathi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap