Tranding
Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM

सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी फरियाद।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

संपूर्ण समाधान तहसील दिवस सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का किया गया निराकरण। सदर तहसील में आए हुए फरियादियो की समस्याओं से बारी-बारी रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को प्रत्येक तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु सदर तहसील में मौजूद रह कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी बारी से सुना जिसमे फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया सदर तहसील में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आए हुए थे या विभिन्न न्यायालयों में वाद चल रहा था जमीनी विवाद मामले में संयुक्त टीम गठित करा कर मौके पर रवाना कराया जिससे अगले संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व इन सभी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शास्वत त्रिपुरारी सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
51

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap