Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:33 PM

दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2022 का हुआ समापन।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, बिहार।

प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा, जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर विजेता टीम को किया रवाना। स्थानीय क्लब मैदान मुजफ्फरपुर में आज दो दिवसीय राज्य उत्सव 2022 का सफलतापूर्वक समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर आयुक्त महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी और उनकी पूरी टीम को सफलतापूर्वक उत्सव समापन के लिए बधाई दिया। जिला पदाधिकारी अपने उद्वबोधन में पूरे प्रशासनिक टीम और आयोजन समिति के साथ-साथ सभी समितियों को धन्यवाद दिया और उन सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए बधाई दी। उन्होनें विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव जो धारवाड़ हुबली, कर्नाटक में होना है। उसमें विजेता टीम बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगें। समूह लोक गीत और समूह लोक नृत्य दो विधाओं में प्रथम स्थान क्रमशः औरंगाबाद और दरभंगा ने प्राप्त किया है जो बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगें। उप विकास आयुक्त महोदय श्री आशुतोष द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जब कि कुशल संचालन सोमा चक्रवती एवं गोपाल फलक के द्वारा किया गया। इस मौके पर निदेशक कला संस्कृति बिहार सरकार श्री बीरेन्द्र प्रसाद, अपर समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap