स्मार्ट सोलर लाइट्स से जगमगायेगे गोरखपुर शहर के मुख्य मार्ग।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
नगर निगम गोरखपुर द्वारा सोलर सिटी योजना के अन्तर्गत शहर के मुख्य मार्ग गोरखपुर सोलर सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर निगम गोरखपुर द्वारा चयनित दो मुख्य मार्ग अब स्मार्ट सोलर लाइट द्वारा जगमग हो उठेंगे | इन दो मुख्य मार्ग में
नगर निगम गोरखपुर द्वारा नगर निगम गेट महात्मा गांधी जी के मूर्ति के पास से होते हुए घोष कंपनी चौराहा से शास्त्री चौराहा तक और विजय चौराहा से होते हुए हरिशंकर तिवारी हाता से सुमेर सागर रोड तक जनहित में चयनित किया गया है जिस पर स्मार्ट सोलर लाइट लगाने का कार्य तेजी से प्रारंभ हो चुका है। इन लाइट्स के लग जाने से बिजली की बचत के साथ-साथ उक्त मुख्य मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी।